उज्जैन पहुंचीं ‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली, महाकाल की भस्म आरती में हुईं शामिल

टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने मन की बात कही।
उज्जैन पहुंचीं 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली, महाकाल की भस्म आरती में हुईं शामिल

टीवी के लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली गुरुवार तड़के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। दरअसल उन्होंने बाबा महाकाल की विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए और जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। वहीं इस दौरान अभिनेत्री करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर पूरे श्रद्धाभाव से आरती में शामिल रहीं।

वहीं भस्म आरती के बाद रूपाली गांगुली ने कहा, “मैं आज जो कुछ भी हूं, वह बाबा महाकाल की कृपा से हूं। जब भी मन अशांत होता है या शांति की तलाश होती है, मैं उज्जैन चली आती हूं। भस्म आरती का अनुभव शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।” उनकी सादगी और भक्तिभाव ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं का भी ध्यान खींचा। सिर पर दुपट्टा ओढ़े रूपाली पूरी आरती के दौरान ध्यानमग्न दिखाई दीं।

हर दो महीने में करती हैं महाकाल के दर्शन

दरअसल रूपाली गांगुली ने अपनी महाकाल यात्राओं के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पहली बार वर्ष 2020 में बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। तब से, वह हर दो महीने में बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन आने का भरसक प्रयास करती हैं। उनकी यह नियमित यात्राएं उनकी अटूट श्रद्धा और आस्था का प्रमाण हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह जनवरी 2024, जनवरी 2025 और लगभग चार महीने पहले भी उज्जैन आ चुकी हैं। उनकी यह निरंतर उपस्थिति इस बात को पुख्ता करती है कि बाबा महाकाल के प्रति उनका अनुराग कितना गहरा है।

‘अनुपमा’ से मिली देशभर में पहचान

जानकारी दे दें कि कोलकाता में जन्मीं रूपाली गांगुली ने अभिनय की शुरुआत बचपन में की थी। उनके पिता अनिल गांगुली हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्देशक रहे हैं। टीवी धारावाहिक ‘अनुपमा’ ने उन्हें नई पहचान दिलाई, जबकि ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में निभाया गया मोनिशा का किरदार भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews