Ujjain News: FM रेडियो के जरिए जनता से संवाद करेंगे उज्जैन महापौर, 6 जगह लगेगी सुझाव पेटी

Ujjain News

Ujjain News Hindi: उज्जैन महापौर ने शहर की जनता से सीधा संवाद बनाए रखने के लिए एक नया नवाचार शुरू किया है। अब उज्जैन वासियों की समस्या और सुझाव जानने के लिए पीएम मोदी की मन की बात की तरह महापौर भी जनता की आवाज सुनेंगे। इसके अलावा शहर में 6 स्थानों पर डाक विभाग के डिब्बे की तरह पेटियां लगाई जाएगी, जिसके माध्यम से शहरवासी अपनी समस्या बता सकेंगे।

Ujjain महापौर की नई पहल

महापौर मुकेश टटवाल द्वारा शहर के विकास के लिए और नागरिकों की सुविधा के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। अब वो प्रत्येक माह के पहले शनिवार को शाम 6 बजे से लेकर 7 बजे तक दस्तक एफएम रेडियो 90.8 के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए नागरिकों से शहर विकास और निगम द्वार किए जा रहे कार्यों समेत कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

यहां लगेगी शिकायत और सुझाव पेटी

शहर की जनता से शिकायत और सुझाव जानने के लिए 6 जगह पर पेटी भी लगाई जाएगी। जिसमें नागरिक अपनी शिकायत पत्र के माध्यम से डाल सकते हैं। ये पेटियां टावर चौराहा, गोपाल मंदिर, महाकाल मंदिर, अनुभूति उद्यान, इंदिरा नगर चौराहा, ट्रेजर बाजार पर लगाई जाने वाली है। शहर के किसी भी नागरिक को कोई समस्या है तो वो पत्र के माध्यम से बता सकते हैं और नागरिकों की इन बातों को नगर की बात कार्यक्रम में साझा भी किया जाने वाला है। जो भी शिकायते आती हैं, उन पर अमल करते हुए, उन्हें दूर किया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews