Ujjain : ढाई करोड़ से अधिक कीमती सांप बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

Ujjain : ढाई करोड़ से अधिक कीमती सांप बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। एसटीएफ ने मंगलवार को 3 दोमुंहे रेड सेंडबोआ सांपों को जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किये गए सांपों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई करोड़ से अधिक बताई गयी है।

Shahdol News: लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत के साथ रंगे हाथों धराए पंचायत समिति सचिव

एसटीएफ की पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी ने जानकरी देते हुए बताया की मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक कार की घेराबंदी की गयी थी, जिसमें से तीन सेंडबोआ सांपों को जब्त किया गया है। ये सांप दो मुंह के माने जाते है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करोड़ों में होती है। इसीलिए इन सांपों की डिमांड अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अधिक होती है। पुलिस ने बताया की स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 47 जीए 0393 में सवार होकर चार लोग जिसमें इमरान, रमजान, सुभान और रामदीन, उज्जैन के नरवर के पास पुराने टोल नाके खड़े होकर वन्यजीव की तस्करी के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। इस दौरान एसटीएफ ने कार्रवई करते हुए चारों के पास से तीन दो मुँहे रेड सेंडबोआ सांपों को जब्त किया। सभी आरोपियों पर वन्य जीव अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जिस कार में ये परिवहन कर सांपों को बेचने के लिए लाये थे उस कार को भी जब्त कर लिया गया है।

एसटीएफ के मुताबिक तीनों सांपों की कीमत अंतररष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ रुपए से अधिक है। ये सांप कामोत्तेजक दवाओं सहित अन्य मेडिसिन बनाने में तो उपयोग में आते ही हं, तंत्र मंत्र में भी इनका इस्तेमाल होता है। कई लोग इसका उपयोग तांत्रिक क्रियाओं में इनका उपयोग करते है। इससे पहले भी उज्जैन में हुए उल्लू और सांपों को जब्त किया गया था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews