Ujjain: प्रेमी के साथ मिलकर मां ने किया नाबालिग बेटियों का सौदा, पुलिस की हिरासत में 5 आरोपी

bhopal

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मां ने अपनी तीन नाबालिग बेटियों को बेच दिया। महिला के पति की मौत हो चुकी है और वह किसी और के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने बेटियों का सौदा कर दिया। बड़ी बेटी जब अपने नाना नानी के पास पहुंची तब पूरा मामला सामने आया। मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मां और उसके प्रेमी के साथ नाबालिगों की खरीद-फरोख्त करने वाले 3 लोगों को हिरासत में लिया।

अपनी बच्चियों की खरीद-फरोख्त करने वाली ये महिला सतना की है। 3 साल पहले महिला के पति की मौत हो चुकी है। अपने पति के गुजर जाने के बाद ही महिला 12, 14, 16 साल की तीन बेटियों के साथ मायके में रह रही थी। यहां पर उसकी जान पहचान श्याम सिंह नामक एक आदमी से हुई। इसके बाद यह महिला श्याम के साथ झाड़ा आधी और लिव-इन में रहने लगी। इस महिला ने अपनी 16 साल की बेटी की शादी 4 लाख में मकड़ोन के एक व्यक्ति से कर दी। कुछ दिनों बाद इसमें 14 साल की बेटी को भी राजस्थान में ब्याह दिया। महिला यहीं नहीं रुकी उसने अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी की शादी झारड़ा के पास टीपूखेड़ा के एक युवक से पैसे का लेनदेन करने के बाद कर दी।

Must Read- Bhopal: बाबा ने भूमिगत समाधि लेने की करी घोषणा, मौके पर पहुंची पुलिस दे रही है समझाइश

पूरी घटना का खुलासा तब हुआ जब सबसे बड़ी बेटी अपने नाना नानी के साथ झाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंची। लड़की ने पुलिस को पूरी बात बताई, इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मां उसके प्रेमी श्याम सिंह सहित तीनों नाबालिगों को खरीदने वाले गोविंद, दानू और एक अन्य युवक को पकड़ लिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews