Ujjain News: शहर की सफाई व्यवस्था देखने साइकिल पर निकले निगम कमिश्नर, जल्द तय होगा ऑटो और ई रिक्शा का स्टॉप

Ujjain News

Ujjain News Hindi: स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उज्जैन को पहले नंबर पर लाने के लिए नगर निगम की टीम लगातार प्रयास कर रही है और अधिकारी भी काम की मॉनिटरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं आ रहे हैं। बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब निगम कमिश्नर साइकिल से शहर के अलग-अलग चौराहों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। 8 किलोमीटर से अधिक साइकिल चलाकर उन्होंने अलग-अलग चौराहों पर सफाई व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए और छत्री चौक की सफाई देखकर कर्मचारियों की हौसला अफजाई भी करते दिखाई दिए।

साइकिल पर निकले Ujjain निगम कमिश्नर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 का निरीक्षण करने के लिए भारत सरकार की टीम जल्दी उज्जैन पहुंचने वाली है। इसी के लिए उज्जैन नगर निगम कमिश्नर रोशन सिंह साफ सफाई का जायजा लेने के लिए अपनी साइकिल से निकल पड़े और उन्हें देखकर लोग हैरान होते दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष पाठक भी मौजूद थे और दोनों को साइकिल से शहर की साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण करते देखा गया।

दोनों अधिकारियों ने ने पटनी बाजार, कंठाल चौराह, गोपाल मंदिर, गुदरी चौराहा, हरसिद्धि, चारधाम, महाकाल और त्रिवेणी की व्यवस्था देखी। कहीं कहीं पर नाली पर अतिक्रमण रोटरी और डिवाइडर की समस्या नजर आई जिसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं इस दौरान जब दिन भर भीड़भाड़ से भरे रहने वाले छत्रीचोक पर ये दोनों अधिकारी पहुंचे तो यहां की चाक चौबंद से भरी सफाई व्यवस्था से खुश नजर आए।

जल्द बनेगा ऑटो और ई रिक्शा का स्टॉप

कमिश्नर रोशन सिंह के मुताबिक महाकाल और इसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ यातायात व्यवस्था में होने वाली परेशानी लगातार बनी हुई है। इसको लेकर ये प्लान बनाया दिया है कि अब ई रिक्शा और ऑटो को निर्धारित प्वाइंट पर रोक दिया जाएगा।

इन यात्री वाहनों के स्टॉपेज बनने के बाद गुदरी, महाकाल इस चौबीस खंबा मंदिर पर लगने वाले जाम से बचा जा सकता है। एक दो दिन के भीतर ही शहर। कलेक्टर और एसपी से इस व्यवस्था पर विचार करने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews