उज्जैन नगर निगम का चार बिन जागरूकता अभियान, महाकाल की सवारी में भी दिया गया स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का संदेश

उज्जैन नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के संबंध में चार-बिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महाकाल की सवारी में भी नगर निगम के कर्मचारी डस्टबिन की कॉस्ट्यूम और हाथ में पोस्टर लेकर निकले।
उज्जैन नगर निगम का चार बिन जागरूकता अभियान, महाकाल की सवारी में भी दिया गया स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का संदेश

उज्जैन नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन में बेहतर बनाने के लिए चार-बिन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहर वासियों को चार अलग-अलग तरह के कचरे के लिए अलग डस्टबिन उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहर के अलग-अलग वार्डों में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को कचरा प्रबंधन की सीख दी जा रही है।

सावन के पहले सोमवार को निकली सवारी में भी यही नजारा दिखाई दिया। चार-बिन जागरूकता अभियान के अंतर्गत गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक और सेनेटरी अपशिष्ट अलग-अलग करने के संबंध में जन जागरूकता अभियान के तहत महाकाल की सवारी में डस्टबिन की कॉस्ट्यूम पहने कर्मचारी शामिल हुए।

महाकाल की सवारी में चार-बिन अभियान

महाकाल की सवारी में नगर निगम के कर्मचारी शामिल हुए। जिन्होंने गीला और सूखा कचरा की कॉस्ट्यूम पहन लोगों को जागरूक करने का काम किया। इन कर्मचारियों के हाथों में अलग-अलग तरह के पोस्टर्स थे। जिनमें गीला, सूखा, घरेलू, हानिकारक और सेनेटरी कचरा क्या होता है इस बारे में जानकारी लिखी हुई थी। पोस्टर्स के जरिए सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने की अपील भी की गई। डस्टबिन की कॉस्ट्यूम पहने और हाथों में जन जागरूकता के पोस्टर लिए ये कर्मचारी हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहे।

सवारी मार्ग की सफाई से स्वच्छता का संदेश

उज्जैन में नगर निगम की स्वच्छता के प्रति जागरूकता उस समय भी दिखाई दी। जब सवारी निकलने के तुरंत बाद ही पूरा मार्ग व्यवस्थित तरीके से साफ कर दिया गया। सवारी निकलने के दौरान सड़कों पर जितना भी कचरा हुआ था। उसे नगर निगम की सफाई कर्मियों की टीम ने कुछ ही समय में साफ कर दिया। बाहर से आए श्रद्धालु और नागरिकों ने नगर निगम के सफाई कर्मियों की काफी सराहना की।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews