उज्जैन नगर निगम ने धार्मिक स्थलों के आसपास अतिक्रमण को हटाने के लिए की कार्रवाई

उज्जैन नगर निगम ने धार्मिक स्थलों के आसपास अतिक्रमण को हटाने के लिए की कार्रवाई

Ujjain Municipal Corporation took action: उज्जैन नगर निगम ने बड़े मंदिरों के आसपास होने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्यवाही करने का निर्णय किया है। जानकारी के अनुसार उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर से लेकर हरसिद्धि और अन्य मंदिरों के पास दुकान लगाने वाले अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। दरअसल यह आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे थे। इसके लिए उज्जैन नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को इसको लेकर कार्यवाही की है।

कार्रवाई का विवरण:

उज्जैन नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक के निर्देश के चलते व्यावसायिक और धार्मिक स्थलों के आस-पास से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम ने महाकाल मंदिर, हरसिद्धि चौराहा, चार धाम मंदिर, काल भैरव मंदिर के आस-पास सड़कों पर अवैध रूप से स्टॉल लगाने वाले व्यापारीयों के खिलाफ कार्यवाही की है। आपको जानकारी दे दें उज्जैन के बड़े मंदिरों के पास ट्रैफिक की समस्या से निजात पाने के लिए यह कदम उज्जैन नगर निगम द्वारा उठाया गया है।

पुनर्निरीक्षण और शिकायत का समाधान:

हालांकि इस दौरान नगर निगम की टीम ने गुजारिश करते हुए व्यापारियों से स्वयं सड़क तक फैला रखी सामग्री हटाने की अपील भी की है। लेकिन इस गुजारिश के बाद भी जिन दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया था, उनके खिलाफ यह कार्यवाही की गई है और उनकी सामग्री भी जब्त की गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews