उज्जैन में कोरोना से दूसरी मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 5 तक पहुँचा

उज्जैन में कोरोना से दूसरी मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 5 तक पहुँचा

corona

उज्जैन।अर्पण कुमार।
उज्जैन  की  अम्बर  कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय संतोष वर्मा की विगत 3 दिन पूर्व माधवनगर  अस्पताल में  मृत्यु हो गई थी ।  कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उक्त व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच में भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है ।  संतोष वर्मा  बीमार पड़ने के   5 दिन  पूर्व  नीमच  गए   थे तथा यहां राजस्थान के लोगों के साथ पार्टी में संपर्क में आये  ,लौटते ही उन्हें सर्दी खांसी  बुखार  हो  गया  था ।

कोरोना  के लक्षण आने के बाद माधव नगर अस्पताल में भर्ती  हुए  थे जंहा उनकी मृत्यु हो गई ।इस तरह उज्जैन में  अब तक कुल 5 व्यक्ति कोरोनावायरस  पॉजिटिव  निकले  है , इनमें से    राबिया बी    एवं संतोष वर्मा  की मृत्यु हो गई है । प्रशासन   के  निर्देश  पर   अंबर कॉलोनी को  सील कर  सर्वे  का  कार्य किया जा रहा है । क्षेत्र  के  रहवासीयो  से अपील की गई है कि वे अपने अपने घरों में रहें तथा कोरना के लक्षण पाए जाने पर कंट्रोल रूम  पर (181 एवं 104) सूचना दें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews