उज्जैन में EOW का छापा, करोड़पति निकला स्कूल शिक्षक, सम्पत्ति देख चौंक जाएंगे आप

उज्जैन में EOW का छापा, करोड़पति निकला स्कूल शिक्षक, सम्पत्ति देख चौंक जाएंगे आप

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjian) में आज बुधवार 9 मार्च सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW Raid) ने बड़ी कार्रवाई की ।यहां EOW ने स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) के एक सहायक शिक्षक (School Teacher) धर्मेंद्र चौहान ठिकाने पर छापेमारी की और शुरूआती  तलाशी में ही करोड़ों की चल अचल संपत्ति मिली है।फिलहाल जांच जारी है और शाम तक बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।इस पर दो केस दर्ज होने की भी जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़े.. MPNRC Exam 2022 : फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, 22 मार्च से परीक्षा, जानें डिटेल्स

आज बुधवार सुबह EOW ने शासकीय महाराज वाड़ा स्कूल के लिपिक धर्मेंद्र चौहान के अवंतिपुरा स्थित घर पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर छापामार कार्रवाई की। शुरूआती जांच में टीम ने लिपिक के घर से करोड़ों की जमीन के दस्तावेज, 2 मकान, 2 गोदाम, 2 चार पहिया वाहन, 2 ट्रैक्टर तथा नकदी व जेवरात मिले हैं।वही 34 हजार रुपए कैश भी मिले है।इसमें महालक्ष्मी कॉलोनी में आलीशान मकान, बड़नगर स्थित ग्राम धरेड़ी में करोड़ों की जमीन, ट्रैक्टर, थ्रेशर मशीन, स्कार्पियों व स्विफ्ट कार, यूको बैंक में लाकर की जानकारी भी सामने आई है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को 16 मार्च को मिलेगी गुड न्यूज! 21000 से 2.32 लाख तक बढेगी सैलरी, एरियर भी मिलेगा?

हैरानी की बात तो ये है कि धर्मेंद्र चौहान वर्ष 1994 में अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से नौकरी पर लगा था और उसकी सैलरी 750 रुपये प्रति माह थी और वर्तमान में 35 हजार रुपये है, बावजूद इसके लिपिक के घर करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र वर्ष 2005 से 2010 तक जिला पंचायत में अध्यक्ष का पीए रहा था, तभी यह संपत्ति का ग्राफ बढ़ा है। EOW को बैंक लॉकर, पैतृक जमीन,नौकरी के दौरान जमीन व संपत्ति खरीदी के बारे में भी जानकारी मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews