Ujjain News : महाकाल मंदिर परिसर में किया गया होलिका दहन, भक्तों ने उड़ाया रंग-गुलाल

Ujjain News : महाकाल मंदिर परिसर में किया गया होलिका दहन, भक्तों ने उड़ाया रंग-गुलाल

Ujjain News : विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की परंपरा व पञ्चाङ्ग अनुसार आज सोमवार 6 मार्च को संध्या आरती में बाबा श्री महाकाल को मंदिर में अर्पित फूलों से बना गुलाल तथा शक्कर की माला अर्पित की गई। और शाम की आरती के बाद यहां होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही त्योहार की शुुरुआत हो गई। यहां संध्या कालीन आरती में पंडे-पुजारियों ने बाबा महाकाल के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली।

संध्या-आरती पश्चात शासकीय पूजारी घनश्याम गुरुजी व अन्य पुजारी, पुरोहित गण होलिका पूजन किया तत्पश्चात होलिका दहन श्री महाकाल मन्दिर प्रांगण में किया गया। बड़े उत्साह के साथ भक्तों ने होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। सभी को कार्तिक मंडपम और गणेश मंडपम से दर्शन की इजाजत मिली। आरती में महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

[dgv_vimeo_video id=”805180089″]

7 मार्च प्रातः धुलेंडी होंगी

मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि बाबा श्री महाकाल को सात मार्च प्रातः भस्म आरती में विशेष पुष्प -गुलाब ( श्री महाकालेश्वर मंदिर में अर्पित फूलों से बनाया गया गुलाल ) अर्पित किया जावेगा।

[dgv_vimeo_video id=”805179298″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews