Ujjain News: चाकू की नोक पर युवक से हुई लूटपाट, नगदी समेत सोने की चेन ले उड़े बदमाश

Ujjain News: चाकू की नोक पर युवक से हुई लूटपाट, नगदी समेत सोने की चेन ले उड़े बदमाश

Ujjain Crime News: शहर के बीमा अस्पताल रोड पर एक लॉन्ड्री संचालक के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लूट की इस घटना को एक युवक और युवती ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक अवंतिपुरा निवासी भोला परमार के साथ लूट की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वो अपने मायापुरी स्थित प्लॉट से वापस लौट रहे थे। इस दौरान युवक और युवती ने चाकू अड़ाकर उनसे 15 हजार नगद और सोने की चेन छीन ली। फरियादी ने अपने साथ हुई लूट की जानकारी चिमनगंज थाना पुलिस को दी लेकिन हैरानी की बात ये है कि रिपोर्ट दर्ज करने की जगह पुलिस घटना की वास्तविकता पता करने के लिए चार से पांच घंटे तक जांच पड़ताल करती रही। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई जा सकी।

शिकायत दर्ज करते हुए फरियादी ने बताया कि बीमा अस्पताल के समीप एक युवक ने उन्हें रोका और चाकू अड़ाकर अस्पताल की खाली क्वार्टर में ले गया। वहां पर एक युवती भी पहुंच गई और दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे और सोने की चेन और अंगूठी लेकर भाग गए। शिकायत के बाद पुलिस ने जबरदस्ती वसूली और मारपीट सहित अन्य धाराओं में अज्ञात युवक और युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि व्यक्ति को चाकू अड़ाकर नहीं ले जाया गया था बल्कि वह खुद ही युवती के साथ बीमा अस्पताल के खाली क्वार्टर तक गया था। पुलिस ने इस बात की पुष्टि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा होने की बात कही है। मामले की जांच करने की बात कही जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews