Ujjain News : क्षिप्रा के त्रिवेणी घाट पहुंचे साधु-संत बैठे धरने पर, ये है कारण

Ujjain News : क्षिप्रा के त्रिवेणी घाट पहुंचे साधु-संत बैठे धरने पर, ये है कारण

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। कान्ह नदी पर बनाया गया कच्चा बांध नदी में उफान आने से टूट गया, नाराज साधु- संत मंगलवार को उज्जैन (Ujjain) क्षिप्रा नदी पर पहुंचे और क्षिप्रा की स्थिति देखकर आक्रोश जताया और वहीं धरने पर बैठ गए।

गौरतलब है कि कान्ह नदी (Kanh River) का पानी क्षिप्रा नदी (Kshipra River) में मिलने से रोकने के लिए जल संसाधन विभाग ने पिछले महीने   पिपल्याराघो स्टॉप डेम की ऊंचाई बधाई थी, इसके लिए उन्होंने बोरी बंधान किया था। इसके अलावा विभाग ने चार दिन पहले त्रिवेणी घाट के पास गोठड़ा गांव में मिटटी का बांध बनाया था इसकी ऊंचाई भी पहले की अपेक्षा दोगुनी रखी थी।

ये भी पढ़ें – Shivpuri News: लोकायुक्त के शिकंजे में फंसा पटवारी, 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

लेकिन सोमवार को जब कान्ह नदी में उफान आया तो पानी स्टॉप डेम से उछलकर कच्चे बांध को तोड़ते हुए क्षिप्रा में मिल गया।  जिसके कारण क्षिप्रा का पानी गंदा हो गया जिससे साधु संत नाराज हो गए और त्रिवेणी घात पर ही धरने पर बैठ गए।

ये भी पढ़ें – MP News : शिवराज ने बच्चों को पिलाई “स्वर्ण प्राशन” की दो बूंद, पुष्य नक्षत्र से भी है संबंध

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews