उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन में एक स्कूल के घटिया क्वालिटी का निर्माण मिलने पर कलेक्टर ने सख्त एक्शन लिया है।  उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह(Ujjain Collector Ashish Singh) ने सब इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदिरा नगर के भवन निर्माण में कलेक्टर को घटिया क्वालिटी की शिकायत मिली थी।  ये काम लोक निर्माण विभाग (पीआईयू ) के सब इंजीनियर विनोद त्रिपाठी की निगरानी में किया जा रहा था, भवन निर्माण का फिनिशिंग वर्क भी तय समय में पूरा नहीं हुआ था। जबकि ये 31 मार्च 2017 को ही पूरा होना था।

ये भी पढ़ें – MP Police Transfer : वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें लिस्ट

कलेक्टर ने शिकायत के बाद निरीक्षण किया और शिकायत सही निकली जिसके बाद नाराज कलेक्टर आशीष सिंह ने सब इंजीनियर विनोद त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सब इंजीनियर विनोद त्रिपाठी का मुख्यालय कार्यपालन यंत्री भवन तथा पथ उज्जैन रहेगा।