Ujjain News: बाइक चोरी करते हुए पकड़ाया युवक, लोगों ने जमकर की पिटाई

Ujjain News: बाइक चोरी करते हुए पकड़ाया युवक, लोगों ने जमकर की पिटाई

Ujjain Crime News: उज्जैन में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर की जमकर धुनाई किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि महज 1 मिनट में चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया लेकिन बाइक मालिक ने इसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

यह घटना उज्जैन के उन्हेल के बेड़ावन रोड की है यहां पर चोर ने सुबह करीब 10 बजे बाइक चोरी करने की कोशिश की। महज 1 मिनट में उसने अलग-अलग चाबी लगाकर बाइक का ताला खोलने की कोशिश की और खुलते ही बाइक लेकर भाग निकला। इस बीच बाइक मालिक ने देखा कि चोर गाड़ी को चुराकर ले जा रहा है तो उसने दौड़ लगाकर आरोपी का पीछा किया और उसे धरदबोचा। चोरी की सूचना लगते ही ग्रामीण भी वहां इकट्ठा हो गए और चोर को जमकर पीटा।

[dgv_vimeo_video id=”775461863″]

घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें दिनदहाड़े युवक चोरी की घटना को अंजाम देता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा ढेर सारे ग्रामीण चोर को मारते पीटते हुए ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हेल में बीते कुछ दिनों से लगातार बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में जब बाइक चोर लोगों के हाथ लगा तो उन्होंने इसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews