अब तक नहीं मिला शिप्रा नदी में गिरे राहुल का सुराग, NDRF-SDRF का तलाशी अभियान लगातार जारी

उज्जैन में बीते दिन 19 साल का एक युवक शिप्रा नदी में गिर गया। लगातार उसकी तलाश की जा रही है लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
Ujjain

उज्जैन में मंगलवार को त्रिवेणी की पुलिया से 19 वर्षीय युवक राहुल प्रजापति नदी में गिर गया था। आज भी युवक की तलाश की जा रही है लेकिन उसका शव अब तक बरामद नहीं किया जा सकता है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को युवक का कोई भी सबूत नहीं मिल पा रहा है। परिजनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया।

बता दें कि राहुल को अचानक मिर्गी का दौर आया था जिसके बाद वह पुलिया से नदी में गिर गया। जानकारी मिलने पर तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह जब तलाशी में देरी देखी तब नाराज परिजनों ने पुलिया के दोनों तरफ जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस की समझाइश के बाद रास्ता खोल दिया गया।

नदी में गिर गया था युवक

इस घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक राहुल प्रजापति शक्करवासा का रहने वाला है। मंगलवार को शनि मंदिर ब्रिज से शक्करवासा की तरफ जाने वाली छोटी पुलिया से गुजर रहा था। इस दौरान उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा और वह नदी में गिर पड़ा। हालांकि, घटना से जुड़ी सही जानकारी तथ्यों की जांच किए जाने के बाद ही सामने आ सकेगी।

सर्चिंग में आ रही दिक्कत

बता दें मंगलवार के दोपहर 2 बजे से ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम राहुल की तलाश में लगी हुई है, लेकिन अब तक उसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि निर्माण कार्य चल रहा है इस वजह से काफी मिट्टी जमा हो गई है। ऐसे में सर्चिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सचिन अभियान के लिए अतिरिक्त टीम भी बुलाई गई है ताकि तलाश तेजी से की जा सके। मौके पर मौजूद परिजन अपने बेटे की जानकारी सामने आने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews