
Ujjain News : मध्य प्रदेश के उज्जैन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फुटपाथ पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने मामले की जानकारी लगते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और घटना के 3 दिन बाद उसे नागदा से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मोबाइल जब्त किया गया है, जिससे घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया गया था। फिलहाल, उसपर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
3 दिन में किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सलीम बस से कोयला फाटक चौराहे पर उतरा था। जिसके बाद उसने पेट्रोल पम्प के पास महिला के साथ हो रही घटना का वीडियो बनाया। इधर, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि आरोपी 3 दिनों के अंदर रतलाम फिर मंदसौर और फिर नागदा जाकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, देर रात आरोपी मोहम्मद सलीम को नागदा के प्रकाश नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर उज्जैन लाया गया है।
पूछताछ जारी
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सलीम ने इस घटना का वीडियो बनवाया और उसे वायरल कर दिया। आरोपी द्वारा किस-किस को ये वीडियो भेजा और उस ग्रुप में से किस-किस ने वीडियो को वायरल किया, उन सभी पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरोपी के खिलाफ धारा 72, 77 और 294 आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ जारी है।
राजेश कुल्मी, उज्जैन
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

