
उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। क्राइम ब्रांच और माधवनगर पुलिस ने हवाला का मामला पकड़ा है। सीएसपी विनोद मीणा के नेतृत्व में अंबेडकर प्रतिमा फ्रीगंज के पीछे लकी जैन के ऑफिस से हवाला का मामला पकड़ा गया। यहां से करीब 50 लाख 75 हजार कैश जब्त किया गया है। करीब 5 लोगों की गिरफ्तारी की भी खबर है।
ये भी देखिये- Gold Silver Rate : चांदी सस्ती, नहीं बदले सोने के भाव, देखें ताजा रेट
पुलिस को कई दिनों से यहां हवाला कारोबार चलने की सूचना मिल रही थी जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। कहा जा रहा है कि ये मामला और बढ़ सकता है। मौके पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से ये नहीं कहा गया है कि मामला हवाला का है या कुछ और चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर लाखों की नगदी जब्त की है। कार्रवाई करने वाले सीएसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि बहुत दिनों से शिकायत मिल रही थी कि इस ऑफिस में काफी मात्रा में पैसा लाकर गिना जाता है और कुछ अलग तरह का कार्य चल रहा है। इस पर आज टीम ने छापा मारा है। पुलिस को अपनी कार्रवाई के दौरान 50 लाख 75 हजार रुपए के साथ तीन नोट गिनने की मशीन मिली है। कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पैसा जब्त कर सूचना इनकम टैक्स को देगी और फिर पूरी जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यहां किस तरह का काम चल रहा था।
[dgv_vimeo_video id=”719844181″]
[dgv_vimeo_video id=”719844354″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

