Ujjain Railway Station: 500 करोड़ से होगा उज्जैन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, कुंभ के दौरान यात्रियों को मिलेगी सुविधाएं

Ujjain Railway Station

Ujjain Railway Station: उज्जैन में आने वाले सिंहस्थ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है और निर्माण कार्य प्रगति पर है। शहर के सौंदर्यीकरण के साथ अब रेलवे स्टेशन को भी नया रूप देने की तैयारी कर ली गई है।

रतलाम रेलवे डिविजन के जीएम अशोक कुमार मिश्र उज्जैन पहुंचे और यहां पर अधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने यहां पर 500 करोड़ रुपए की लागत से शुरू होने वाले निर्माण स्थल का दौरा किया है।

जीएम के मुताबिक आने वाले सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनने वाला यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दिया जा सके इसी के कारण आज निरीक्षण किया गया है।

Ujjain Railway Station का होगा कायाकल्प

रेलवे विभाग की ओर से उज्जैन रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए 500 करोड़ रुपए की अनुमति दी गई है। प्रोजेक्ट के तहत 10 तरह के निर्माण कार्य किए जाएंगे और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में वृद्धि होगी। शनिवार को विशेष निरीक्षण ट्रेन से रतलाम मंडल जीएम मिश्र अन्य अधिकारियों के साथ कई सारे रेलवे स्टेशन का दौरा करते हुए उज्जैन पहुंचे थे।

इस दौरान मिश्र ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि रतलाम से एक सर्कुलर दौरा किया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मेजर डेवलपमेंट होने जा रहा है 500 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है, जिसमें सेशन के दोनों और एंट्री बनाने का प्लान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ आने से पहले यात्रियों के लिए तमाम तरह की सुविधाएं जुटा ली जाए इसके प्रयास किए जा रहे हैं। बाहर से जो यात्री आते हैं उन्हें महाकाल दर्शन में दिक्कत ना हो इसी को देखते हुए सुविधाएं की जाने वाली है। हमने यह भी बताया कि पिछली बार दिसंबर में दौरा करने के बाद अब जनप्रतिनिधियों से चर्चा की गई है और प्रेजेंटेशन में जो बदलाव हुए हैं उसे देखते हुए अंतिम रुप दिया जा रहा है इसके बाद टेंडर किया जाएगा।

गाड़ियों को लेकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए डबलिंग का कार्य चल रहा है। जैसे जैसे काम पूरा होता जाएगा गाड़ियां मिलती चली जाएंगी फिलहाल इस साल नई गाड़ी देना मुश्किल है। वहीं वंदे भारत की स्टॉपेज के बारे में उनका कहना है कि अगर डिमांड मिलती है तो विचार किया जाएगा। उज्जैन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वह पूरी टीम के साथ देवास, इंदौर और फतेहाबाद के लिए निकल गए हैं जहां से वह वापस रतलाम पहुंचेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews