गणेश उत्सव के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर को बहुत ही सुंदर तरीक़े से सजाया गया। 14 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दिन सुबह भगवान का पंचामृत अभिषेक कर उनका सुंदर श्रृंगार किया गया साथ ही साथ स्वर्ण आभूषण भी धारण कराए गए।
इस मौक़े पर भगवान को 5,51,000 मोदक लड्डू का महाभोग लगाया गया। भगवान गणेश के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगने लगी। पूरा मंदिर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। आपको बता दें, सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए नासिक उज्जैन बल्कि दूर दराज़ से लोग दर्शन के लिए पहुँचते हैं।
रक्षा सूत्र का महत्व
गणेश उत्सव के मौक़े पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के पुत्र वैभव यादव ने मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश का पूजन अभिषेक किया साथ ही साथ महाआरती में शामिल हुए। आपको बता दें, सिद्धिविनायक मंदिर को लेकर देशभर में एक मान्यता है, कहा जाता है कि यहाँ बँधवाया जाने वाला रक्षा सूत्र भक्तों की रक्षा करता है, अकाल मृत्यु से बचाता है साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के संकटों से दूर रखता है।
12 दिनों तक बटेगा माह प्रसाद
इस बार 2026 के गणेश चतुर्थी की सबसे ज़्यादा ख़ास बात यह रही कि इस बार भगवान सिद्धिविनायक को 5 लाख से ज़्यादा मोदक का भोग लगाया गया। बताया जा रहा है कि आने वाले 12 दिनों तक श्रद्धालुओं को मंदिर समिति द्वारा मोदक प्रसाद के रूप में बाँटे जाएंगे। गणेश चतुर्थी के आने के पहले ही भक्तों में एक अलग ही उत्साह और उल्लास नज़र आने लगता है। इस बार का गणेश उत्सव इसलिए भी ख़ास है क्योंकि हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक ही दिन मनाई गई।






