आमजनों के लिए खुला उज्जैन का Snake Infotainment Park, यहां मिलेगी सांपों की दुनिया की सारी जानकारी

Snake Infotainment Park

Snake Infotainment Park: उज्जैन के स्थानीय लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों के लिए अब घूमने के लिए एक और जगह मौजूद है। यहां स्नेक इंफोटेनमेंट पार्क का निर्माण किया गया है। जिसे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव और महापौर मुकेश टटवाल ने अब आमजनों के लिए खोल दिया है। यहां आने वाले लोगों को सांप से जुड़े हर सवाल का जवाब वैज्ञानिक और मनोरंजक तरीके से मिल सकेगा और वह सब कुछ जान सकेंगे।

अभी मौजूद है प्रतिकृति

जीव संरक्षण अधिनियम के तहत फिलहाल यहां पर सिलिकॉन बेस्ड प्रतिकृति रखी गई है लेकिन आने वाले भविष्य में यहां पर सांपों के साथ मगरमच्छ और अन्य रेंगने वाले जीव जंतु लोगों के देखने और जानने लिए रखे जाएंगे।

कहां है स्नेक इंफोटेनमेंट पार्क

ये स्नेक इंफोटेनमेंट पार्क शहर की वसंत विहार कॉलोनी में बनाया गया है। यहां पर पहले से ही सर्प केंद्र मौजूद था, जिसे विस्तारित करते हुए इस जगह का निर्माण किया गया है। सांपों को फैमिलियर बनाने के उद्देश्य से इस पार्क का निर्माण किया गया है, जिसमें कई शासकीय और निजी संस्थाओं ने वित्तीय मदद भी की है।

मिलेगी ये जानकारी

इस पार्क में आने वाले लोगों को सांप के बारे में हर जानकारी मिलेगी। उनके दुनिया में आने से लेकर रहने, खाने, जहर उगलने, सुनने, रेंगने समेत सभी प्रजातियों के संबंध में सारी जानकारी आसानी से मनोरंजक तरीके से मिल सकेगी। फिलहाल इस पार्क का पहला चरण पूरा किया गया है, जिसमें प्रतीकात्मक सांपों के जरिए लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी। दूसरे चरण में 5 करोड रुपए की लागत से यहां पर कुछ सांप, कछुआ, मगरमच्छ समेत रेंगने जीव जंतु लोगों के देखने के लिए रखे जाएंगे। यहां पर उन लोगों के लिए भी पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जो रिसर्च करना चाहते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews