Ujjain: सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, उड़ाया लाखों का सामान, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Ujjain: सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, उड़ाया लाखों का सामान, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में एक प्रोफेसर के सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। सुबह जब झाड़ू पोछा करने यहां बाई पहुंची तो मकान के ताले टूटे दिखाई दिए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद माधवनगर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।

चोरी की ये घटना उज्जैन के ऋषि नगर एक्सटेंशन में रहने वाले डॉ विक्रम वर्मा के घर में हुई है। 1 नवंबर से प्रोफेसर अपने परिवार के साथ इलाज के लिए गुजरात गए हुए हैं। गुजरात से लौटकर वह फिलहाल इंदौर के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। रविवार सुबह काम करने वाली बाई ने मकान के ताले टूटे देख कर परिवार को सूचित किया। इसके बाद प्रोफेसर के बेटे कपिल अपनी मां के साथ उज्जैन पहुंचे और माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

Must Read- 2 साल की बेटी के साथ हौज में कूदी महिला, ससुराल वालों के तानों से थी परेशान

जानकारी के मुताबिक मकान सूना होने का चोरों ने फायदा उठाया और हर कमरे को खंगाल कर यहां रखे गहने, रुपए और सामान पर हाथ साफ कर निकल गए। चोरों ने कितना सामान चुराया है इसका आकलन किया जा रहा है। माधव नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews