उज्जैन में चौड़ीकरण के विरोध में लामबंद व्यापारी, आज से अनिश्चिकालीन बाजार बंद

उज्जैन में चल रही सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के बीच अब महाकाल चौराहा से लेकर गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ी की जाने वाली है। इसे लेकर व्यापारी विरोध पर उतर गए हैं। विरोध स्वरूप बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया है।
Ujjain

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई ने व्यापारियों और रहवासियों का जीवन थोड़ी मुश्किल में डाल दिया है। हर जगह तोड़ फोड़ और ऊबड़ खाबड़ रास्तों की वजह से आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसी बीच अब महाकाल चौराहा से लेकर गोपाल मंदिर तक चौड़ीकरण किया जाने वाला है।

बता दें कि इस मार्ग पर चौड़ीकरण के लिए शनिवार रात 1 बजे मार्किंग की गई। इस तरह लगाए गए निशान से व्यापारियों में विरोध देखने को मिला। इस वजह से व्यापारी रहिवासी महासंघ ने सोमवार से बाजार बंद रखने का ऐलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें आश्वासन दिया गया था की चर्चा की जाएगी, इसके बावजूद रात में मार्किंग कर दी गई।

रात में मार्किंग से व्यापारी नाराज

व्यापारियों का कहना है कि चौड़ीकरण के लिए उन्हें बातचीत के जरिए रास्ता निकालने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन फिर रात में बिना बताए मार्किंग कर दी है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह से किए जा रहे चौड़ीकरण की वजह से 70 प्रतिशत व्यापारियों के प्रतिष्ठान पूरी तरह से समाप्त हो सकते हैं। व्यापारियों के इस बाजार बंद को पटनी बाजार, बर्तन बाजार, सोना चांदी बाजार से लेकर गुदरी क्षेत्र तक के व्यापारियों का समर्थन मिल रहा है।

Ujjain

65 मीटर किया जाना है रोड

बता दें कि इस क्षेत्र की सड़क फिलहाल 40 फीट चौड़ी है। इसे बढ़ाकर 65 फीट किया जाना है। इस वजह से दोनों तरफ 4-4 मीटर पर निशान लगाए गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में असली परेशानी सड़क चौड़ीकरण की नहीं बल्कि यातायात की है। अगर यातायात का संचालन सुचारू तरीके से किया जाए तो आवागमन बेहतर हो सकता है।

रविवार को हुई व्यापारी संघ की बैठक में बाजार अनिश्चितकालीन बंद रखने का फैसला लिया गया है। अब व्यापारी अपना विरोध कब तक जारी रखते हैं। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी किस तरह से चौड़ीकरण का समाधान निकालते हैं। ये आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews