Ujjain News: सरकारी स्कूल में डांसर बालाओं पर पैसे उड़ाते दिखे युवक, वीडियो वायरल होने पर जागे जिम्मेदार

Ujjain News: सरकारी स्कूल में डांसर बालाओं पर पैसे उड़ाते दिखे युवक, वीडियो वायरल होने पर जागे जिम्मेदार

Ujjain Viral Video: उज्जैन के नागदा से एक सरकारी स्कूल में हुए डांसरों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर को नए साल की खुशी में नागदा के राजीव नगर में मौजूद शासकीय उर्दू स्कूल परिसर में डांस का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में छोटे बच्चे भी शामिल हुए थे और इन्हीं के सामने युवक डांस कर रही युवतियों पर पैसे उड़ा रहे थे। ऐसे ही वीडियो सामने आया हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया और स्कूल की ओर से पुलिस को जांच के लिए आवेदन दिया गया है।

इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने तहसील कार्यालय तक एक रैली निकाली। वहीं मंच ने आरोप लगाया कि उर्दू स्कूल परिसर में इस तरह की हरकत करना बिल्कुल गलत है और जिन्होंने यह किया है उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इतना ही नहीं हिंदूवादी संगठन ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को शासकीय उर्दू माध्यमिक स्कूल में डोम बनवा कर यह डांस करवाया गया है। इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”789286045″]

Ujjain में बार बालाओं का डांस

वायरल हुआ वीडियो 31 दिसंबर का बताया जा रहा है। वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा लड़कियां स्टेज पर डांस कर रही हैं और लोग उन पर पैसे उड़ा रहे हैं। मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन ने जैसे ही मोर्चा खोला वैसे ही स्कूल प्रशासन की नींद खुली और उन्होंने एक शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा। इस पत्र में पुलिस से यह जांच करने की मांग की गई है कि स्कूल परिसर में अनाधिकृत कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसकी सूचना बच्चों द्वारा दी गई है। पुलिस ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए यह कहा है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत मिली है लोगों के बयान लिए जा रहे हैं और जल्द कार्रवाई होगी।

वीडियो में दिखे बच्चे

वायरल वीडियो में जिसमें लड़कियां डांस कर रही है उन्हें देखने के लिए यहां बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह बच्चे इसी स्कूल के हैं या फिर दूसरे हैं। इन छोटे-छोटे बच्चों के सामने सारी शर्म छोड़कर युवक, युवतियों पर नोटों की बौछार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews