अज्ञात बदमाश ने तोड़ी नंदी प्रतिमा, थाने पहुंची आक्रोशित भीड़ ने की नारेबाजी

अज्ञात बदमाश ने तोड़ी नंदी प्रतिमा, थाने पहुंची आक्रोशित भीड़ ने की नारेबाजी

Ujjain News: शहर की योगेश्वरी टेकरी पर भगवान शिव का प्राचीन मंदिर स्थित है। यहां पर स्थापित नंदी की प्रतिमा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्षति पहुंचाई है। व्यक्ति की इस हरकत से प्रतिमा टूट गई है। घटना की जानकारी सामने आते ही हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है।

मंदिर में प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की जानकारी तब सामने आई जब पंडित पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे। सूचना मिलते ही यहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को शांत करवाया।

आक्रोशित लोगों की भीड़ ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मौके पर पहुंचे सीएसपी ने बताया कि सुबह हमारे पास प्रतिमा तोड़े जाने की खबर सामने आई थी। अज्ञात लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है और हम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर में नंदी जी की नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है।

मामले को लेकर क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला तो शिव मंदिर की प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी लगी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि नंदी प्रतिमा को उसकी जगह से उखाड़ कर खंडित कर दिया गया था। प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित करवा दी है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews