
Virat Kohli Anushka Sharma Ujjian : आज 4 मार्च शनिवार सुबह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे हैं। खास बात ये है कि इस दौरान दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह नंदीहाल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती देखी और भस्म आरती के बाद गर्भ गृह से बाबा महाकाल का पूजन–अभिषेक किया, लगभग 10 से 15 मिनट दोनों ने गर्भ गृह में बाबा महाकाल को जल अर्पित कर पूजन–अभिषेक किया।
धोती में विराट को पिंक साड़ी में दिखीं अनुष्का
इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान मंदिर के गर्भगृह बाहर बैठे और भोलेनाथ की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में पूजन अभिषेक करने के लिए गाइडलाइन का पालन करते हुए विराट कोहली ने धोती और अनुष्का शर्मा ने साड़ी पहने हुई थी। पूजन अभिषेक के बाद दोनों काफी समय तक मंदिर प्रांगण में घूमे रहे और बाद में इंदौर के लिए रवाना हो गए।
अनुष्का शर्मा बोली- महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा
भगवान महाकाल के दशर्न के बाद अनुष्का शर्मा ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा। इससे पहले नए साल की शुरुआत में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करौली के आश्रम पहुंचे थे, वही वे 2 दिन वृंदावन में ही रहे थे। इसके बाद वे आनंदमई आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने संतों से मुलाकात की थी।
[dgv_vimeo_video id=”804525719″]
[dgv_vimeo_video id=”804526420″]
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

