Vikram University: खेलो इंडिया स्पर्धा में विश्वविद्यालय को 6 गोल्ड, मलखंब खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन से जीता दिल

Vikram University

Vikram University Ujjain: लखनऊ में हाल ही में खेलो इंडिया स्पर्धा का आयोजन किया गया था। यहां पर विक्रम विश्वविद्यालय की बॉयज टीम ने मलखंब स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस स्पर्धा में पूरे भारत में स्थित यूनिवर्सिटी की टीमों ने भाग लिया था। उज्जैन से भी 12 खिलाड़ियों का दल यहां पहुंचा था और गोल्ड जीतने के बाद विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Vikram University के छात्रों ने जीता गोल्ड

24 में से 3 जून तक लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में विक्रम यूनिवर्सिटी के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। दूसरे नंबर पर सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, तीसरे पर मुंबई विश्वविद्यालय विजेता रहा।

यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ वीरेंद्र चावरे के मुताबिक यूनिवर्सिटी की पूरी टीम में राजवीर पंवार, दीपक गवली, विश्नेश सुगंधी, सचिन गवली कुंदन कच्छावा और हेमंत डोडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों का दल भी शामिल है, जो प्रारंभिक मुकाबले में बढ़त बनाए हुए हैं।

कुलपति ने दी बधाई

यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने पर कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें और उनके परिवार को ढेर सारी बधाई दी है और शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव, कुलानुशासक और विद्यार्थी कल्याण संकाय के अध्यक्ष, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सभी को बधाई दी है।

बता दें कि लखनऊ में आयोजित की गई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्चुअल तरीके से किया था। इस मौके पर यहां पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समेत उपमुख्यमंत्री, सांसद और विधायक उपस्थित थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews