Ujjain News: 6वीं मंजिल से कूद महिला ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद, जांच जारी

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Ujjain News Today: इंदौर रोड स्थित शिवांश एलिगेंस हाईराइज बिल्डिंग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाली एक महिला ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। महिला का पति बैंक में मैनेजर है और यह मामला बीती रात का बताया जा रहा है। महिला की चीख सुनकर बिल्डिंग के लोग इकट्ठा हुए और स्थिति को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसके आधार पर पारिवारिक परेशानी के चलते ये कदम उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Ujjain में महिला ने को आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक शिवांश एलिगेंस में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने 7 महीने पहले ही अपने पति के साथ यहां पर रहना शुरू किया था। वो किसी कंपनी में वर्क फ्रॉम होम करती थी और पति घट्टिया क्षेत्र के यूको बैंक में मैनेजर है। पारिवारिक समस्या के चलते महिला द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें लिखा हुआ है कि मेरे लिए यह सब कुछ आसान नहीं था। बहुत कोशिश की, आप लोगों को फैमिली को नहीं लाना था। मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है, मुझे माफ कर देना मिस यू। इसी नोट के आधार पर पारिवारिक समस्या होने के बात कही जा रही है। हालांकि, जांच पड़ताल के बाद ही असली मामला सामने आ सकेगा।

Ujjain News

सिर के बल गिरी महिला

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बॉडी के साथ वहां बिखरा ब्लड भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक महिला सिर के बल गिरी थी जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दंपत्ति 7 महीने पहले यह किराए पर रहने के लिए आए थे लेकिन इस बात की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। अब सुसाइड नोट की जांच करवाने की बात कही जा रही है।

बेसुध हुआ पति

कपल की 2 साल पहले शादी हुई थी। महिला का मायका हातोद में बताया जा रहा है और पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है। सभी के बयान लिए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। महिला का पति फिलहाल कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है और उसे अपनी पत्नी की मौत का गहरा सदमा लगा है, पुलिस ने कमरा सील कर दिया है।

किराएदार की नहीं थी सूचना

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब बिल्डिंग के मैनेजर से सवाल जवाब किए और पूछा कि ये यहां पर कब से रह रहे थे, तो मैनेजर ने बताया कि छह-सात महीने पहले रहने आए थे। किराएदार आने की सूचना पुलिस को दी थी या नहीं इस संबंध में मैनेजर ने कहा कि वह सूचना नहीं दे पाए। नियमों के मुताबिक किराएदार रखे जाने पर उसकी जानकारी पुलिस तक पहुंचाई जाना जरूरी है। इस संदर्भ में लापरवाही सामने आने के बाद अब संबंधित के खिलाफ जांच पड़ताल कर एक्शन लिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews