बिरसिंहपुर पाली के नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास से 05 नाबालिग छात्राएं लापता, तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि पुलिस को एक लेटर भी मिला है जो बच्चियों ने हॉस्टल छोड़ने से पहले लिखा है, हालांकि इस पत्र में क्या लिखा है पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।
Major crackdown by Mandsaur Police

MP POLICE ACTION

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली से की नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास से कक्षा आठवीं की पाँच छात्राएँ रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई हैं। छात्राएँ हॉस्टल में मौजूद थीं, लेकिन सुबह जब स्टाफ ने उन्हें नाश्ते के लिए बुलाया तो पांचों छात्राएँ गायब मिलीं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1110685158″]

परिजनों को दी गई जानकारी 

बताया जा रहा है कि छात्राओं के लापता होने की जानकारी हॉस्टल वार्डन ने तुरंत परिजनों और पुलिस को दी। जैसे ही मामला पुलिस तक पहुँचा, उमरिया एसपी खुद मौके पर पहुँचे और टीम के साथ जांच शुरू कर दी। इधर, परिजन भी स्कूल परिसर पहुँच गए हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

 निवेदिता नायडू एसपी उमरिया

[dgv_vimeo_video id=”1110684955″]

बंद मिले कैमरे 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस बालिका छात्रावास से छात्राएँ गायब हुईं, वहां सुरक्षा के नाम पर भारी लापरवाही सामने आई है। हॉस्टल के कई कैमरे बंद पड़े मिले, न ही परिसर में पक्की बाउंड्री बनी है और न ही गेट मौजूद है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि आखिर बिना सुरक्षा इंतज़ामों के बालिकाओं को किस तरह सुरक्षित रखा जा रहा है। फिलहाल छात्राओं की तलाश में पुलिस ने कई टीमें गठित कर दी हैं और चारों ओर तलाश की जा रही है। लेकिन पाँचों बच्चियों का सुराग अब तक नहीं लग सका है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews