
Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां पर आर्यन नाम के एक मासूम का इलाज नहीं हो पाने के कारण उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। साथ ही उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं, गुस्साए परिजनों ने मामले की जांच गंभीरता से करते हुए न्याय की मांग की है।
रो-रो कर बुरा हाल
आर्यन के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हालत काफी ज्यादा खराब हो रही थी, तो उन्होंने पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए उसे भर्ती करवाया, लेकिन उस दौरान एक भी डॉक्टर वहां मौजूद नहीं थे। सुबह से डॉक्टरों को फोन किया जा रहा था, लेकिन डॉक्टर वहां नहीं आए और न ही कोई मदद मिली। जिससे हालत बिगड़ती गई। जब तक डॉक्टर अस्पताल पहुंचे तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
इलाज में देरी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि डॉक्टरों को नहाने और खाने का समय नहीं मिला था, जिसके कारण इलाज में देरी हुई। इधर, कैमरे में अब डॉक्टर भागते हुए नजर आ रहे हैं। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन ऐसे लापरवाह डॉक्टरों पर कब तक और कैसी कार्रवाई करेगा।
[dgv_vimeo_video id=”1002694858″]
[dgv_vimeo_video id=”1002695640″]
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

