CBI ने क्लर्क व गार्ड को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, PF की राशि जारी कराने मांगी थी 5 लाख की रिश्वत

सीबीआई की टीम ने भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के  कर्मचारी (गार्ड) के पास से 1.30 लाख और भविष्य निधि सब एरिया ऑफिस नौरोजाबाद के बाबू उमाशंकर तिवारी के पास से बाकी की राशि जब्त की है।
bribe

CBI arrested clerk red handed taking bribe : उमरिया जिले के जोहिला कोल माइंस क्षेत्र अंतर्गत उपक्षेत्र कार्यालय (सब एरिया ऑफिस) एसईसीएल नौरोजाबाद में पदस्थ भविष्य निधि के बाबू को सीबीआई (CBI) जबलपुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसी के साथ कोयला खान भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के एक अन्य कर्मचारी (गार्ड ) को भी सीबीआई ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों द्वारा नौरोजाबाद निवासी से भविष्य निधि की राशि जारी करने के बदले 5 लाख की रिश्वत मांगी गई थी।

पूरा मामला नौरोजाबाद के सब एरिया ऑफिस का बताया गया है, जहां भविष्य निधि (पीएफ) ऑफिस में बाबू के पद पर पदस्थ उमाशंकर तिवारी के द्वारा भविष्य निधि की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। मामले में सीबीआई से की गई शिकायत के शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता नवरोजाबाद के कुदारी कोल माइंस में कार्यरत रहे हैं जिनकी मृत्यु 14 मई 2021 को हो गई थी। जिनकी भविष्य निधि पीएफ के लिए उनका बेटा सब एरिया ऑफिस के कई चक्कर लगा चुका था।

क्लर्क ने PF की राशि निकालने के बदले मांगी 5 लाख रुपये की रिश्वत  

इस दौरान मृतक पिता के बेटे और मामले के शिकायतकर्ता का संपर्क सब एरिया कार्यालय में पदस्थ भविष्य निधि के बाबू उमाशंकर तिवारी से हुई। बाबू उमाशंकर तिवारी ने उसे बताया कि उसके पिता की भविष्य निधि की राशि लगभग 50-60 लाख रुपए होगी। इसके बाद शिकायतकर्ता  द्वारा बाबू से भविष्य निधि की राशि जारी करने का निवेदन किया गया लेकिन भविष्य निधि के बाबू उमाशंकर तिवारी द्वारा उससे 5 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर मांगा गया।

क्लर्क ने बताया रिश्वत का बंटवारा कहां कहां  होता है 

भविष्य निधि के बाबू ने उसे बताया कि वह उसके साथ कोयला खान भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर जाना पड़ेगा जहां से लिखा पढ़ी कर कर उसके पिता की भविष्य निधि जारी कराई जाएगी। बाबू ने भविष्य निधि राशि जारी कराने के आवाज में 5 लाख की रिश्वत लेने की बात कही थी। बाबू ने शिकायतकर्ता को बताया कि 2.50 लाख रुपए क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के साहब को देना पड़ेगा। और बाकी की रिश्वत वहां के अन्य अधिकारी और बाबू को भी देना होता है।

सीबीआई ने रिश्वतखोर क्लर्क और गार्ड को रंगे हाथ पकड़ा 

इसके बाद शिकायतकर्ता जब बाबू उमाशंकर तिवारी से रिश्वत के लेनदेन से परेशान हो गया तब उसने इस पूरे मामले की शिकायत सीबीआई की टीम जबलपुर से कर दी। मामले में सीबीआई की टीम ने दो रिश्वत के मामले में बातचीत की रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज खंगालने के बाद भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के कर्मचारी (गार्ड) और सब एरिया ऑफिस नौरोजाबाद में पदस्थ बाबू उमाशंकर तिवारी को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया और दोनों जगह एक साथ धरपकड़ की कार्यवाही की।

CBI ने जब्त की दी गई रिश्वत की राशि 1.50 लाख रुपये  

इसके बाद सीबीआई द्वारा रंगे हाथ पकड़ने के प्लान के अनुसार शिकायतकर्ता के द्वारा आरोपियों को पहली किस्त के रूप में 1.50 लाख रुपए की रिश्वत दी गई उसके बाद सीबीआई की टीम ने भविष्य निधि क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के  कर्मचारी (गार्ड) के पास से 1.30 लाख और भविष्य निधि सब एरिया ऑफिस नौरोजाबाद के बाबू उमाशंकर तिवारी के पास से बाकी की राशि जब्त की है। सीबीआई के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है। सीबीआई के द्वारा 24 और 25 मार्च को यह कार्यवाही की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”1069486255″]

[dgv_vimeo_video id=”1069486334″]

उमरिया से ब्रिजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews