
Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 जंगली हाथियों की मौत हो गई थी। जिसकी जांच पड़ताल के बाद पार्क प्रबंधन ने बड़ा दावा किया है, जिससे पूरे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, पार्क प्रबंधन ने यह दावा किया है कि सभी हाथियों की मौत सलखनिया गांव में किसान के खेत में बोई गई कोदो की फसल को खाने से हुई है। जांच रिपोर्टों के अनुसार, इन हाथियों ने कोदो की फसल खाई और उसके बाद एक किलोमीटर दूर जाकर बीमार पड़ गए, जिससे एक-एक करके उनकी मौत हो गई।
सैंपल्स भेजे गए लैबोरेट्री
हालांकि, प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारी कोदो के अलावा अन्य संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। बता दें कि बांधवगढ़ में चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समेत एनटीसीए, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल बोर्ड की यूनिट मौके पर पहुंची है। साथ ही हर पहुलुओं की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के जल स्रोतों और वनस्पतियों के सैंपल्स को इकट्ठा कर विभिन्न संस्थानों में जांच के लिए भेजा गया है, ताकि हाथियों की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
संयुक्त संचालक ने कही ये बात
मीडिया से बातचीत करते हुए पार्क के संयुक्त संचालक पीके वर्मा ने बताया कि इस खबर से पूरे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अचानक हाथियों की लगातार मौत सभी को हैरान कर रही है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि कोदो खाने से इनकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने यह जानकारी दी है कि उनके पेट में कोदो पाया गया है जो कि काफी ज्यादा जहरीला होता है। इसलिए प्रथम दृष्ट्या यह संभावना है कि इसी कारण हाथियों की मौत हुई है। फिलहला, सैंपल को लैबोरेट्री भेजा गया है।
[dgv_vimeo_video id=”1025402639″]
[dgv_vimeo_video id=”1025403118″]
उमरिया, ब्रजेश श्रीवास्तव
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

