जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ये मांग

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर ये मांग

उमरिया, ब्रजेश श्रीवास्तव। स्थापना से लेकर आज तक विकास की बाट जोह रहा उमरिया जिला अब आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर और गहरे संकट में न पड़ जाए, इसे लेकर जिले की आदिवासी नेता और जिला पंचायत की अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इसमें उन्होने आवश्यक दिशानिर्देश जारी करने की मांग की है। पत्र में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को जिले में पहले से ही चल रही चिकित्सकों की कमी और उपलब्ध डॉक्टरों में से भी चार डॉक्टरों के स्थानांतरण से उत्पन्न होने वाले संभावित संकट की स्थिति से अवगत कराया है। इसी के साथ जल्द ही नई पदस्थापना करने और निश्चित समयावधि तक वर्तमान में उपलब्ध डॉक्टरों की सेवाएं जिले में जारी रखने आग्रह किया है।

Jabalpur : कबाड़ में तब्दील हुई 150 से अधिक मेट्रों बसें, रखरखाव के अभाव में दुर्दशा

जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह ने कहा कि वर्तमान में हुए चिकित्सकों के स्थानांतरण से कोरोनो काल जैसी स्थिति में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में पूर्व से ही चिकित्सकों की कमी है और फिर स्थानन्तरित हुए चार चिकित्सकों के जाने से स्थितियां असामान्य हो सकती है। इसे लेकर उन्होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति से अवगत कराने हुए पत्र लिखा है। इस मामले में जल्द ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और चिकित्सकों की नई पदस्थापना को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews