कोरोना संकट के बीच आकाशीय बिजली का कहर, चार लोगों की मौत

कोरोना संकट के बीच आकाशीय बिजली का कहर, चार लोगों की मौत

उमरिया। कोरोना (Corona) संकट के बीच मध्य प्रदेश के उमरिया में आकाशीय बिजली (Lightning) का कहर टूटा है| यहां बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई| जबकि तीन घायल बताये जा रहे हैं| अचानक बदले मौसम के बाद यहां आकाशीय बिजली गिरी| जिसकी चपेट में यह लोग आ गए| सभी लोग बिजली विभाग का मेंटनेंस कार्य कार्य करने गए हुए थे|

जानकारी के मुताबिक बिजली (Electricity Department) का मेंटनेंस कार्य मरदरी आकाशकोट में चल रहा था| जहां उजान के रहने वाले 4 युवक मजदूरी करने गए थे| तभी क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बारिश से बचने के लिए ये सभी एक पेड़ के नीचे जा खड़े हुए| तभी बिजली गिरी| इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए।मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुटी है।

इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है| जिन्हें बिजली विभाग के वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews