MP: तीन दोस्तों ने युवक को उतारा मौत के घाट, हत्या के बाद शव को जंगल में किया दफन

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

उमरिया, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के उमरिया (Umaria) में 3 सप्ताह से एक युवक लापता चल रहा था जिसका शव बरामद किया गया है। युवक के शव को पीली कोठी के जंगल में दफन कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक मृतक की हत्या की आशंका में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जो उसके दोस्त हैं।

जानकारी के मुताबिक युवक 18 अक्टूबर से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करवाई थी। जंगल में युवक का शव मिलने के बाद उसके तीन दोस्तों को हत्या करने के संदेह में हिरासत में लिया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विशाल अपने एक दोस्त को उसकी गर्लफ्रेंड से बात करने के लिए मोबाइल दिया करता था और इसके बदले वो उससे पैसे मांग रहा था।

Must Read- Indore: सौर ऊर्जा से रोशन होगा खजराना गणेश का दरबार, जल्द बिजली बनना होगी शुरू

ये भी कहा जा रहा है कि विशाल अपने मोबाइल से बात करने वाले दोस्त को ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से नाराज होकर तीनों दोस्तों ने उसकी हत्या का प्लान बनाया और उसे घटनास्थल पर बुलाकर मौत की नींद सुलाकर दफन कर दिया। हालांकि, पुलिस अभी भी इस मामले में जांच में जुटी हुई है और फिलहाल कोई भी खुलासा नहीं किया गया है।

युवक के लापता होने की सूचना जैसे ही परिजनों ने पुलिस को दी थी, पुलिस ने तुरंत ही जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच पड़ताल के दौरान संदिग्धों से जानकारी मिलने के बाद हत्या के मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews