उमरिया: हल्की लापरवाही के कारण 3 साल का मासूम बॉरेवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उमरिया: हल्की लापरवाही के कारण 3 साल का मासूम बॉरेवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उमरिया, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले  में एक 3 साल का मासूम बच्चा बॉरवेल में गिर गया है। जिसे बचाने के लिए पुलिस और रेस्क्यू टीम दोनों ही घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल बच्चे को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  दरअसल, यह घटना उमरिया के बड़छड़  गांव की है। फिल्हाल जेसीबी से खुदाई जारी है, और मासूम को बचाने की जी -तोड़ कोशिश रेस्क्यू टीम कर रही है।

यह भी पढ़े… EPF मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से 6 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

सूत्रों के मुताबिक़ यह घटना दोपहर 12 बजे के आस पास की बताई जा रही है। खेत में बॉरवेल का काम चल रहा था, जहां सन्तोष दिवेदी का मासूम बच्चा गिर गया। बच्चे का नाम गौरव बताया जा रहा है, जो खेल -खेल में बॉरवेल में गिर गया। आस -पास के लोगों का कहना है, जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली की बच्चा बॉरवेल में गिर गया है, तो पूरे गांव में सनसनी की लहर दौड़ पड़ी, और सभी लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्राम वासियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची, और फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सूत्रों की माने तो हाल ही में बॉर को बनवाया गया था, लेकिन लापरवाही करते हुए उसे ढका नहीं गया था, जिसके चपेट में 3 साल का गौरव आ गया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews