“टिटनेस का टीका लगवाना है तो बाजार से खरीद लाओ..” कहकर महिला को स्वास्थ्य केंद्र से लौटाया, उमरिया कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन

उमरिया के मलाचुआ स्वास्थ्य केंद्र में टिटनेस का टीका लगवाने पहुंची महिला को कर्मचारियों ने कथित तौर पर वापस लौटा दिया। महिला की शिकायत पर कलेक्टर राखी सहाय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
Umaria Collector

उमरिया जिले के पाली विकासखंड में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। जहां स्वास्थ्य केंद्र (आरोग्य मंदिर) के कर्मचारियों ने एक महिला को टिटनेस का टीका लगाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं उसे स्वास्थ्य केंद्र वापस लौटा दिया। इसके बाद महिला टिटनेस का टीका लगवाने के लिए भटकती रही और महिला ने इसकी शिकायत से कलेक्टर से कर दी।

बता दें​ कि मामला ग्राम पंचायत मलाचुआ स्थित स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां एक महिला टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने गई तो वहां पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने यह कहकर वापस भेज दिया कि जाओ बाजार से खरीदकर ले आओ हम लगा देंगे। जिसके बाद पीड़ित महिला ने कलेक्टर राखी सहाय को पूरी जानकारी के अवगत कराया और शिकायत के बाद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया।

बता दें कि यह मामला उस समय सामने आया, जब कलेक्टर राखी सहाय निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचीं। महिला ने कलेक्टर को अपनी पूरी समस्या बताई। शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।

तीन ANM पर कार्रवाई के दिए निर्देश

कलेक्टर राखी सहाय और सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम मलाचुआ स्थित स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और तीन एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर और उचित तरीके से उपलब्ध कराई जाएं तथा कोई भी कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही न बरते।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews