
Umaria News : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कार्यालय के बाहर तीन दिनों से चल रहा विधायक मीना सिंह का धरना प्रदर्शन पार्क प्रबंधन से समझौते के बाद समाप्त हो गया। गुरुवार की शाम विधायक और पार्क प्रबंधन के बीच हुई बैठक में एक माह के भीतर सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।
बता दें कि जिले के विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के खिलाफ बीते एक अक्टूबर से पार्क ऑफिस के सामने ही अपने समर्थकों के बीच धरने पर बैठी मानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक मीना सिंह ने प्रबंधन से एक माह के भीतर मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”1015776030″]
[dgv_vimeo_video id=”1015775928″]
गुरुवार की शाम धरनास्थल पर पार्क के अधिकारी पहुंचे जहां विधायक उनके समर्थकों ने अपनी मांगे रखी जिसमे स्थानीय रोजगार,नई जिप्सियों को पर्यटन रोस्टर में शामिल करने, वन्य जीवों के हमले से घायलों और जन हानि के मामलो में त्वरित उपचार और मुआवजा जैसी कई मांगे लोगों द्वारा पार्क प्रबंधन के सामने रखी गई हैं। जिस पर पार्क के अधिकारियों ने सभी मांगो को पूरा करने के लिए एक माह का समय मांगा और विधायक से सहमति मिलने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है।
उमरिया से बृजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1015775730″]
