MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

उमरिया RTO कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल, नागरिकों ने कहा- बिना पैसे नहीं होता कोई काम

उमरिया आरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली को अनेक शिकायतें सामने आई है। कथित तौर पर अधिकारियों पर 500 रुपये लेकर जल्दी काम पूरा करने के आरोप लगाए गए हैं। नागरिकों का कहना है कि उन्हें जरूरी कार्यों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। 
Umaria news

उमरिया आरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। मंगलवार को नागरिक अपनी शिकायतें लेकर जिला परिवहन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों-कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

नागरिकों का कहना है कि ऑफिस में उन्हें अपना जरूरी काम करवाने के लिए विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऑनलाइन व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। कई कामों के लिए लंबे समय का इंतजार भी करना पड़ता है। कुछ नागरिकों ने कथित तौर पर रिश्वतखोरी के आरोप भी लगाए हैं। इसके अलावा लोगों का कहना है कि आरटीओ अधिकारी भी नियमित रूप से  कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते।

ऑनलाइन सेवाओं के लिए भी कार्यालय बुलाने की शिकायत

नागरिकों का कहना है कि आरटीओ कार्यालय में बिना पैसे दिए कोई काम कराना आसान नहीं है। यहां तक कि डिजिटल कार्यों के नाम पर भी संबंधित हितग्राही को कार्यालय में उपस्थित होना पड़ता है, जिससे ऑनलाइन व्यवस्था और डिजिटल सुविधाओं के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लंबे समय तक नहीं होता शिकायतों निराकरण, नागरिकों का आरोप

नागरिकों का कहना है कि आरटीओ कार्यालय में वाहन संबंधी दस्तावेज, लाइसेंस और अन्य जरूरी कार्यों के लिए लोगों को अपनी फाइलों के निराकरण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कई हितग्राहियों की फाइलें हफ्तों तक लंबित रहती हैं। लोग कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता। इससे न केवल उनका समय बर्बाद होता है, बल्कि आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।

अधिकारियों पर 500 रुपये लेकर काम करने के आरोप 

सबसे गंभीर आरोप कार्यालय में कथित लेन-देन को लेकर लगाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां सामान्य प्रक्रिया के तहत किसी काम को पूरा कराने में कई दिन लग जाते हैं, वहीं कथित तौर पर 500 रुपये देने पर अधिकारियों द्वारा संबंधित काम जल्दी कर दिया जाता है।

इन शिकायतों ने सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि इस मामले में अब तक आरटीओ की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उमरिया से बृजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
उमरिया RTO कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल, नागरिकों ने कहा- बिना पैसे नहीं होता कोई काम