Umaria News : निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पर गिरी गाज, जिला पंचायत सीईओ ने 4 ग्राम पंचायत सचिवों को भेजा जेल

पंचायतों में काम चल रहा है। जिसमें अनियमित रूप से राशि निकाली गई थी। सुनवाई के बाद चारों ग्राम पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि एक माह के लिए जेल भेजा गया है। एक महीने के अंदर अगर पैसा जमा कर देते है तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा।
umaria zila panchayat

Umaria News : मध्यप्रदेश क़े उमरिया जिले मे लापरवाही करने पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने 4 पंचायत सचिवों को एक माह की जेल की सजा सुनाई है। स्वयं के न्यायालय में सजा सुनाकर डायरेक्ट जेल भेज दिया। बताया गया कि सभी पर शासकीय योजनाओं में पैसे आहरण करने का आरोप लगा हुआ है।

उमरिया पंचायत विभाग मे कार्ययोजना क़े अनुरूप विभिन्न निर्माण कार्यों में बिना कार्य किये पैसे आहरण करने क़े मामले में उमरिया जिला पंचायत सीईओ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बडेरी अचला हर्रवाह धमनी क़े पंचायत सचिव संतोष राय, कल्याण सिंह, सुभाष चंद्र और मानसिंह को जेल भेज दिया है। तो वही पंचायत सचिवों को जेल भेजनें क़े मामले मे जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ने बताया है कि जेल भेजे गए सचिव कार्य योजना के अनुरूप काम नहीं कर रहे थे और यह पंचायत में बिना काम किए ही पैसे का आहरण कर लिया थे जिसके लिए इन पंचायत सचिव को नोटिस भी दिया गया था।

पैसा जमा कर देते है तो जेल से आ सकेंगे बाहर

बावजूद इसके इन लोगो ने गमन की गई राशि को जमा नहीं कराया जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और उनके द्वारा गमन की गई राशि को जमा करवाने के बाद ही जेल से बाहर वापस आ सकेंगे।
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1017484682″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews