Umaria News : ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुआ हुआ घायल, टीम ने किया था रेस्क्यू, इलाज के लिए भेजा मुकुंदपुर

सोमवार को उमरिया-शहडोल रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की टक्कर से तेंदुआ घायल हो गया। वह किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने के बाद पाली परिक्षेत्र की टीम तेंदुआ की निगरानी में जुटी गई थी।
Mukundpur Tiger Safari

Umaria News : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ ट्रेन से टकरा कर रेलवे लाइन के पास घायल तेंदुआ झाड़ियों में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और सामान्य वन मंडल की टीम ने रेस्क्यू कर घायल तेंदुआ को मुकुंदपुर भेजा गया। वहां विशेषज्ञों द्वारा तेंदुआ का इलाज किया जाएगा।

सोमवार को पाली परिक्षेत्र के मुंदरिया स्टेशन के पास एक तेंदुआ अप लाइन के पोल क्रमांक 938/5 मिडवे हाइवे ट्रीट के आसपास ट्रेन की टक्कर लगने से गम्भीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सामान्य वन मण्डल की टीम घायल तेंदुए की निगरानी में जुट गई। घटना के लगभग 12 घण्टे बीत जाने के बाद बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व की टीम ने घायल तेंदुए का रेस्क्यू किया गया। घायल तेंदुए को मुकुंदपुर टाईगर सफारी भेज दिया गया है। जहाँ घायल तेंदुए का ईलाज किया जाएगा।

जंगली जानवरों के लिए उठाना पड़ेगा कोई ठोस कदम

जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क का कुछ इलाका रेलवे ट्रैक से लगा हुआ है जहाँ पर जंगली जानवरों का आना-जाना बना रहता है इस कारण से आए दिन ट्रेन से टकराकर टाइगर तो कभी लेपर्ड घायल हो जाते हैं कई बार तो उनकी जान चली जाती है अब प्रबंधन को इनकी बढ़ती आबादी को देखते हुए रेलवे ट्रैक को भी वन प्राणियों के जीवन के लिए सुरक्षित करना पड़ेगा इसके लिए भी कोई कदम उठाना पड़ेगा जिससे ट्रैन से अब किसी जंगली जानवर की जान ना जा सके

मुकुंदपुर टाईगर सफारी में चल रहा है घायल तेंदुआ का इलाज

डीएफओ उमरिया विवेक सिंह ने बताया कि गश्ती दल को रेलवे ट्रैक में घायल तेंदुए की जानकारी मिलने के बाद बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व की रेस्क्यू टीम के सहयोग से पकड़ कर मुकुंदपुर टाईगर सफारी के लिए रवाना किया गया हैं।
उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1041943672″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews