खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, उत्खनन रोकने गई टीम पर किया हमला, दो वाहन जब्त

आरोपियों ने ट्रैक्टर और ट्राली को अलग-अलग छिपाया गया था। घेराबंदी के बाद ट्रैक्टर और ट्राली जब्त कर ली गई। वन विभाग ने राजसात की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
umaria forest department

Umaria News : प्रदेश में खनन माफियाओं का हौसला इतना बढ़ गया है कि रेत माफिया खुलेआम रेत का अवैध खनन एवं परिवहन कर रहे हैं। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से आ रहा है जहाँ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और वन विकास निगम के कर्मियों के ऊपर रेत माफिया ने हमला कर दिया और रेत चोरी करने वाले ट्रेक्टर को छुड़ाकर ले गये। जहां हथियार बंद रेत माफिया पहुंचे और वन कर्मियों से अपना वाहन छुड़ाकर ले गये, बांधवगढ़ पार्क एरिया में घटना के दौरान जिस वाहन का उपयोग माफिया ने किया है वह पीएचई विभाग में लगी है, हालांकि मामले में दोनों वाहनों को जब्त कर राजसात करने की तैयारी की जा रही है।

दोनों मामले अलग अलग जगह के हैं, पहला मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन के बरतराई की है रविवार की रात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र की टीम को अवैध उत्खनन की सूचना प्राप्त हुई। उसके टीम ने जंगल में घेराबंदी की। रेत खनन करने गए ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 54 ए 8528 को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। ट्रैक्टर ट्राली को वाहन चालक घंशा पिता धेनू यादव निवासी खरहाडाड चला रहा था। ट्रैक्टर रमेश पिता छोटे लाल यादव का बताया जा रहा है। धमोखर वन परिक्षेत्र के बीट बरतराई के कक्ष क्रमांक 122 टीम वाइल्ड ट्रैप को लेकर गश्त कर रही थी। ट्रैक्टर ट्राली को जप्त करने के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी परिक्षेत्र में पदस्थ सुरक्षा श्रमिक ने रीतू पिता रमेश यादव मौके पर पहुंचा। बांधवगढ टाइगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र की टीम जो की ट्रैक्टर पर कार्यवाही कर रही थी। सुरक्षा श्रमिक ने टीम के साथ पहले तो अभद्रता की फिर मारपीट करने लगा। टीम ने ट्रैक्टर को मौके से जब्त किया। सिविल लाइन चौकी में मामला दर्ज कराया गया।

वीडियो बनाया, धमकियां मिलीं

तो दूसरी घटना वन विकास निगम के कौड़िया का है, जहां शनिवार को चंदिया परियोजना परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 36 में वन विकास निगम के कर्मचारियों को अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की जानकारी मिली। टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर ने ट्राली पलट दी। खनन माफिया ने ट्राली में लदी रेत को अनलोड कर दिया। वन विकास निगम के कर्मचारियों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जिसके बाद खनन माफियाओं ने उन्हें धमकियां दीं। जिसके बाद वन विकास निगम की टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”1041768994″]

[dgv_vimeo_video id=”1041769309″]

जब्त वाहनों को राजसात करने की तैयारी

घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अफसरों ने दूसरे दिन माफिया द्वारा ले जाया गया वाहन जब्त किया है, तो वहीं अब जप्त वाहनों को न्यायालय के माध्यम से राजसात करने की तैयारी विभाग कर रहा है। हालांकि माफिया के बढ़ते कदमों से पूरा जिला प्रशासन सहम गया है और अब आर-पार की लड़ाई करने की तैयारी जारी है।

उमरिया से ब्रजेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1041768832″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews