उमरिया पुलिस की कार्रवाई, वन रक्षक प्रीतम कोल को ढाई महीने बाद किया गया गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वन रक्षक को बिरसिंहपुर पाली में देखा गया है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया। साथ ही मौके पर टीम ने पहुंचकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Umaria News : मध्य प्रदेश की उमरिया जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अजाक्स जिला अध्यक्ष कम वन रक्षक प्रीतम कोल को ढाई महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसपर बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मी की शिकायत पर 18 जुलाई को पुलिस ने सरकारी कामों में बाधा डालने सहितअपराध क्रम 373/24 धारा 132, 296, 121(1), 221, 351(3) में मामला दर्ज किया था।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वन रक्षक को बिरसिंहपुर पाली में देखा गया है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया। साथ ही मौके पर टीम ने पहुंचकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, अजाक्स जिला अध्यक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद पार्क प्रबन्धन ने भी उन्हें निलंबित कर दिया था और आरोप पत्र जारी किया था।

पूछताछ जारी

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नागेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जुलाई को पार्क कर्मियों की समस्याओं को लेकर डिप्टी डायरेक्टर पीके वर्मा से मुलाकात करने पहुंचे थे। इस दौरान पार्क में महिला कर्मी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला कर्मी ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, वन रक्षक से पूछताछ जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”1014290298″]

उमरिया, ब्रजेश श्रीवास्तव

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews