उमरिया- सालों से पक्की सड़क का इंतजार, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

उमरिया- सालों से पक्की सड़क का इंतजार, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

उमरिया, बृजेश श्रीवास्तव। एक तरफ हम डिजिटल इंडिया बनने की राह पर हैं दूसरी तरफ आज भी कई इलाकों में पक्की सड़क तक नहीं बन पाई है। उमरिया जिला मुख्यालय से लगभग 5 किमी दूर ग्राम सेवई में अब तक पक्की सड़क का निर्माण नही हो सका है। हालांकि यहां विधायक के पिता और सांसद ज्ञान सिंह के द्वारा कई साल पहले सड़क का भूमि पूजन भी किया गया, लेकिन सरकारी जमीन की उपलब्धता नहीं होने से काम आगे नहीं बढ़ पाया। हालात ये है कि 1 अगस्त को ही एक गर्भवती महिला की डिलीवरी इस कच्ची सड़क पर हो गई।

शहर की साफ सफाई के लिए फिर से शुरू होगी बीट व्यवस्था, 700 नई बीट बनेंगी

इस इलाके के लोग सालों से परेशान हैं। पक्की सड़क न होने के कारण आने जाने में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ता है और बारिश में तो हालात और बिगड़ जाते हैं। ग्रामीण अपनी समस्या लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें टका सा जवाब दे दिया जाता है। इस मामले को लेकर बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह भी मानते हैं कि सड़क न बनने के कारण ग्रामीण आदिवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन उनका कहना है कि सरकारी जमीन उपलब्ध न होने के कारण सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है। बता दें कि इस गांव में आज तक जननी एक्सप्रेस नहीं पहुंची है और दो दिन पहले ही एक गर्भवती महिला का प्रसव बीच रास्ते में हो गया।

[dgv_vimeo_video id=”582622425″]

[dgv_vimeo_video id=”582622754″]

[dgv_vimeo_video id=”582622604″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews