IPS Transfer : बड़ा बदलाव, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले, 7 जिलों के एसपी बदले, यहां देखें पूरी लिस्ट

संतकबीरनगर के एसपी सत्यजीत को कानपुर कमिश्नरेट, गोरखपुर एसपी रेलवे संदीप कुमार मीना को संतकबीरनगर का एसपी और एसीओ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्रा को गोरखपुर का एसपी रेलवे की जिम्मेदारी मिली है।
ips transfer

UP IPS Transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात 14 आईपीएस को इधर से उधर किया है। इनमें सात जिलों मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कौशांबी, इटावा, फतेहपुर, संतकबीरनगर और अयोध्या के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए है।

आदेश के तहत, वाराणसी जोन के आईजी मोहित गुप्ता को लखनऊ का गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाकुंभ मेले के डीआईजी रहे वैभव कृष्ण को वाराणसी रेंज डीआईजी बनाया गया है।आईए जानते है अन्य IPS को क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है….

UP IPS Transfer LiST

  • सहारनपुर के पुलिस उप महानिदेशक अजय कुमार साहनी को पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली।
  • पुलिस उप महानिरीक्षक महाकुंभ मेला प्रयागराज वैभव कृष्ण को पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र ।
  • मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अभिषेक सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र ।
  • अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर को गोरखपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ।
  • डॉक्टर गौरव ग्रोवर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या।
  • इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को मुजफ्फरनगर ।
  • सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ अनूप कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर।
  • कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा ।
  • गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार द्वितीय को पुलिस अधीक्षक कौशांबी ।
  • फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक धवल अग्रवाल को पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
  • सत्यजीत गुप्ता पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर।
  • संदीप कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर का प्रभार ।
  • पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ में तैनात लक्ष्मी निवास मिश्र को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर ।

Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews