Transfer News: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 182 PCS अफसरों के ट्रांसफर, कई जिलों के SDM बदले, देखें लिस्ट

UP PCS TRANSFER: पीसीएस अधिकारी कुमार संजय को रामपुर से अब उप जिलाधिकारी जालौन और अभय कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर से विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ के पद पर भेजा गया है।
Transfer 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार (12 जुलाई 2026) की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बड़े फेरबदल में 50 से अधिक जिलों के उपजिलाधिकारी (SDM) बदले गए हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं

जारी सूची के अनुसार, पीसीएस अधिकारी पुष्पेंद्र पटेल को एसडीएम अम्बेडकर नगर, सुरभि शर्मा को उपजिलाधिकारी बागपत, प्रतिभा मिश्रा को उपजिलाधिकारी कानपुर देहात और शुभम यादव को उपजिलाधिकारी बुलन्दशहर भेजा गया है।

गोपाल शर्मा को उपजिलाधिकारी बरेली, लवलीत कौर को ओएसडी ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी ,मिथलेश कुमार तिवारी को एसडीएम मैनपुरी, शम्स तबरेज खान को एसडीएम हाथरस, देवेंद्र प्रताप सिंह उपजिलाधिकारी झांसी, अजेंद्र सिंह को एसडीएम उन्नाव और प्रज्ञा पांडेय को एसडीएम बाराबंकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​पुष्पनाथ चौधरी को एसडीएम उन्नाव, अभिनव यादव को एसडीएम जालौन, आकांक्षा गौतम को उपजिलाधिकारी सोनभद्र, ​शिखा शुक्ला को उपजिलाधिकारी कानपुर नगर, ​दीपिका मेहर को  एसडीएम शामली, अवधेश कुमार निगम को एसडीएम फिरोजाबाद, ​वीर सिंह को एसडीएम रायबरेली, ​सचिन राजपूत को एसडीएम शामली और राम जनम यादव को एसडीएम हरदोई भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews