Transfer News: उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश 7 प्रांतीय सिविल सेवा यानी PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में प्रयागराज, गोरखपुर और बांदा के नगर मजिस्ट्रेड बदले गए हैं।
transfer news

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 7 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। नियुक्ति एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों के नगर मजिस्ट्रेट, एडीएम और एसडीएम स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।

जारी सूची के मुताबिक, प्रयागराज, गोरखपुर और बांदा के नगर मजिस्ट्रेड बदले गए हैं। विभाग ने अधिकारियों को जल्द से जल्द नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश पीसीएस तबादला लिस्ट

  • ज्योति राय: बलरामपुर की अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल बनाया गया है।
  • ​निधि पांडेय: जनभवन में कम्पट्रोलर पद पर तैनात रहीं निधि पांडेय को लखनऊ का नया उपजिलाधिकारी (SDM) नियुक्त किया गया है।
  • ​संदीप केला: बांदा के नगर मजिस्ट्रेट पद से स्थानांतरित कर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • ​दिनेश चंद्र: बुलंदशहर के उपजिलाधिकारी पद से स्थानांतरित कर नगर मजिस्ट्रेट, बांदा के रूप में तैनात किया गया है।
  • ​दिव्या ओझा: चंदौली की उपजिलाधिकारी से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली बनाई गई हैं।
  • ​विनय कुमार सिंह: प्रयागराज के नगर मजिस्ट्रेट पद से हटाकर नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • ​उत्कर्ष श्रीवास्तव: गोरखपुर के नगर मजिस्ट्रेट से स्थानांतरित कर नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews