UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया गया है। बुधवार देर रात राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अफसरों के तबादले किए है।इसमें कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी और कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। इससे पहले भारतीय पुलिस सेवा के 4 अफसरों को इधर से उधर किया गया था जिसमें 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दिपेश जुनेजा, 1994 बैच के आईपीएस बिनोद कुमार सिंह, 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुवीर लाल और 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा के नाम शामिल थे। इससे पहले सितंबर अंत में भी बंपर आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे।
उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों के हुए तबादले
ये भी पढ़ें
1प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट में शंकराचार्य केस की सुनवाई टली, अब 17 अप्रैल को होगी अगली पेशी, जानें क्या है पूरा मामला
2लखनऊ संविधान सम्मेलन: राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमियों को किया स्वीकार, कांशीराम और RSS पर दिया बड़ा बयान
3LPG की कमी के बीच महंगाई की मार, बढ़े कोयला-लकड़ी के दाम, इलेक्ट्रिक इंडक्शन की बढ़ी मांग
4UP Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खबर, 18 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन, जानें कब तक जारी हो सकते हैं नतीजे
- आईएएस सेल्वा कुमारी जेको को महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा एवं सचिव, प्राविधिक शिक्षा विभाग बनाया गया है। वे अब तक सचिव नियोजन विभाग एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग के पद पर कार्यरत थीं।
- आईएएस समीर वर्मा को सचिव नियोजन विभाग एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या विभाग बनाया गया है। वर्मा अब तक प्रतीक्षारत चल रहे थे।
- प्रभु नारायण सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) नियुक्त किया गया है।
- आईएएस मासूम अली सरवर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड का जिम्मा सौंपा गया है।
- आईएएस आशीष कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का दायित्व सौंपा गया है।
- आईएएस सुधीर कुमार को विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के साथ-साथ अपर महानिदेशक निबंधन, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।
- आईएएस अर्पित उपाध्याय को नगर आयुक्त, कानपुर नगर नियुक्त किया गया है।अब तक मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली के पद पर थे।
- आईएएस अंजुलता को मुख्य विकास अधिकारी, रायबरेली बनाया गया है।
Uttar Pradesh Transfer Order