IAS Transfer: पांच आईएएस समेत 9 अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, यहां देखें लिस्ट

आईएएस देवी प्रसाद पाल को मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट का जिम्मा सौंपा गया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में उप सचिव के पद पर तैनात है।
IAS Transfer 2025

UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शनिवार देर रात पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।इसमें दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।इसके अलावा चार पीसीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है।इससे पहले आईएएस अधिकारी अखंड प्रताप को विशेष सचिव निर्वाचन विभाग व उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश बनाया था और दीपा रंजन को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदरी सौंपी थी।

पांच आईएएस अफसरों के तबादले

  1. चित्रकूट में सीडीओ के पद पर स्थानांतरित किए गए राजेश कुमार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकारण (यीडा) का एसीईओ ।
  2. विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण व विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण एवं निदेशक रेशम के पद पर तैनात प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी ।
  3. विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा टीके शिबु को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं विभागाध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण के पद का अतिरिक्त प्रभार ।
  4. उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज के उप सचिव देवी प्रसाद पाल को चित्रकूट का सीडीओ
  5. विशेष सचिव रेशम विभाग देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा अब निदेशक रेशम का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

4 पीसीएस अफसरों के तबादलेे

  • पीसीएस सौरभ कुमार पांडेय एसडीएम संभल को एडीएम (न्यायिक) संभल
  • अजय कुमार त्रिपाठी उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय से अपर नगर आयुक्त शाहजहांपुर
  • पूनम निगम अपर आयुक्त कानपुर मंडल को उप सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज
  • सुशीला संबद्ध राजस्व परिषद को अपर आयुक्त कानपुर मंडल का जिम्मा सौंपा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews