यूपी दिवस-2026: कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिये अहम निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 8 जनवरी 2026 गुरुवार शाम को 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
UP CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस या यूपी दिवस-2026 (Uttar Pradesh Diwas 2026) के कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गईं हैं। राज्य के सभी जिलों में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 8 जनवरी 2026 गुरुवार शाम को 24 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। इसकी जानकारी यूपी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई।

यूपी दिवस-2026 के कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में आगामी यूपी दिवस-2026 के कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का माध्यम बने। उन्होंंने बताया कि आगामी 24 से 26 जनवरी तक प्रदेश के सभी जनपदों, देश के सभी राजभवनों एवं विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में यूपी दिवस का भव्य आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी दिवस-2026 के अवसर पर देश-विदेश में बसे प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों से संवाद स्थापित किया जाए। इसके साथ ही राजभवनों व दूतावासों में माननीय मंत्रीगण की उपस्थिति में आयोजन किया जाए, वहीं जनपद स्तर पर उद्यमी, किसान, खिलाड़ी, वैज्ञानिक, महिलाएं एवं उत्कृष्ट नागरिक ‘यूपी गौरव’ सहित विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किए जाएं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, यूपी दिवस-2026 को जनउत्सव का स्वरूप देते हुए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, नाट्य मंचन, लोक-संगीत, ओडीओपी, ओपन माइक, नुक्कड़ नाटक और आधुनिक तकनीक आधारित 3D, VR और 360° टूर व लघु फिल्में, क्विज प्रतियोगिताएं और छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित होंगी। ‘विकसित यूपी–विकसित भारत’ थीम पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews