UP में AAP की पदयात्रा शुरू! सांसद संजय सिंह कर रहे नेतृत्व, जानें क्या है इस यात्रा का उद्देश्य

आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तरप्रदेश में एक पदयात्रा निकाल रही है। ये यात्रा 12 नवंबर से अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। पार्टी ने इस यात्रा का नाम "रोजगार और सामाजिक न्याय यात्रा" रखा है। इसका नेतृत्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ता लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
UP में AAP की पदयात्रा शुरू! सांसद संजय सिंह कर रहे नेतृत्व, जानें क्या है इस यात्रा का उद्देश्य

उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) की सियासत में दाखिल होने के लिए अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होना है इसलिए अभी से पार्टी राज्य में अपनी जड़े मजबूत करना चाहती है। AAP ने यूपी में एक पदयात्रा शुरू की है जिसका नाम “रोजगार और सामाजिक न्याय यात्रा” है। इसका नेतृत्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह कर रहे हैं। 12 नवंबर से शुरू ये यात्रा 13 दिनों तक चलेगी, जो अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।

संजय सिंह ने कहा कि यह यात्रा पूरे प्रदेश में जनता को जागरूक करने का अभियान होगी, जिसमें युवाओं के रोजगार, किसानों की समस्याओं और सामाजिक न्याय जैसे अहम मुद्दों को केंद्र में रखा जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

आप की यात्रा का उद्देश्य

संजय सिंह ने बताया कि यह यात्रा अयोध्या से शुरू होकर प्रयागराज तक जाएगी और रास्ते में दर्जनों जिलों में जनसंवाद किया जाएगा। हमने सरयू घाट से यह संकल्प लिया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर जगाएंगे। आज इसकी शुरुआत हुई है और हम इस यात्रा को अयोध्या से प्रयागराज तक लेकर जाएंगे।

यह पदयात्रा उन बेरोजगारों, किसानों, मजदूरों और हर उस व्यक्ति की आवाज है, जिसे न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि रोजगार भी चाहिए और सामाजिक न्याय भी। हम सरयू से संगम तक संकल्प लेकर चल रहे हैं। यह यात्रा सरकार से जवाब मांगेगी कि आखिर करोड़ों युवाओं को नौकरी कब मिलेगी।

संजय सिंह का योगी सरकार पर हमला

सांसद संजय सिंह ने कहा कि इस समय राज्य में बेरोजगारी चरम पर है, किसानों की हालत लगातार खराब हो रही है और छोटे-मझोले उद्योग बंद हो रहे हैं। रोजगार के लिए युवा दरदर की ठोंकरे खा रहे हैं। राज्य में स्ट्रीट वेंडरों और छोटे दुकानदारों पर बुलडोज़र चलाए जा रहे हैं, जिससे लाखों लोगों की रोजी-रोटी खतरे में है। छोटे, मझोले और कुटीर उद्योग दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में हम बेरोजगार युवाओं और किसानों की आवाज बनकर निकले हैं। पार्टी का दावा है कि यह यात्रा आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा करेगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews